कांग्रेस की सरकार मे भूमाफिया,ट्रासर्फर,रेत माफियाओ मे लिप्त एव पूर्व सरकार के योजनाओ को बन्द करके जनता के साथ खिलवाड़ किया था
सारनी। अंतर्राष्ट्रीय आपदा घोषित कोरोना वायरस से बचाव के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे अभी सामने आए हैं। डॉ. पंडाग्रे ने बताया कि कोरोना एक गंभीर बीमारी है जिसका अभी तक इलाज नहीं निकला है लगातार इसका प्रकोप देश दुनिया में बढ़ रहा है। कोरोना से सावधानी रखकर ही इससे सुरक्षित रहा जा सकता है। कुछ प्रमुख सावधानी एवं दिशा-निर्देश अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी किए गए हैं जिसके पालन से कोरोना से बचा जा सकता है। जैसे लगातार समय-समय के अंतराल पर अपने हाथ साबुन या हैंडवास से अच्छे से धोए, सार्वजनिक स्थानों या भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में जाने से बचें, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें एवं संक्रमित व्यक्ति की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आमंत्रित किया गया जनता कफ्र्यू को सफल बनाएं एवं कोरोना वायरस को बढऩे से रोके।
डॉक्टर पंडाग्रे ने बताया कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, ट्रांसफर, रेत माफिया से प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई थी। भूमाफियाओं का राज पूरे प्रदेश में था। प्रदेश की जनता ने जिस उम्मीद से कांग्रेस पार्टी को जनादेश दिया था वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई योजनाओं को बंद करने का काम किया गया। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना, गरीबी रेखा से लाखों नाम काटे गए एवं जनता के उम्मीदों पर कांग्रेस सरकार खड़ा नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जल्द प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आने वाले दिनों में मेरा उद्देश्य आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र का विकास करना डब्लूसीएल खदानों में आ रही अड़चनो को दूर करना, रोजगार के साधन उपलब्ध कराना जैसे मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास करूंगा। सभी कार्यकर्ता कोरोना वायरस से लडऩे के लिए क्षेत्र की जनता में जन जागरण का कार्य करे किसी भी तरह के उत्सव से बचे और जनता को जागरूक करे।
+ There are no comments
Add yours