बैतूल। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। नए मरीजों की संख्या का आज एक और कीर्तिमान बना है। आज इस साल अब तक के सर्वाधिक 143 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब कुल एक्टिव केस का आंकड़ा भी 6 सौ के पार 616 पर पहुंच गया है। कल जिले में एक्टिव केस 560 थे। आज 87 मरीज स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी हुए हैं। इसके बावजूद नए मरीज थोक में आने से एक्टिव केस बढ़कर 616 हो गए हैं। कल जिले में 114 नए मरीज मिले थे।
कोरोना विस्फोट: आज 143 पॉजिटिव, छह सौ के पार पहुंचा आंकड़ा
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours