सारनी। कारगिल विजय दिवस 21 वा शौर्य वर्ष है स्वामी विवेकानंद विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में दीप जलाकर शहीदों को नमन किया ओर कारगिल विजय दिवस की शौर्यता को याद किया। स्वामी विवेकानंद विचार मंच के सदस्य रंजीत डोंगरे , दशरथ डांगे, ने बताया कि प्रतिबर्षानुसार इस वर्ष भी कारगिल युद्ध योद्धाओं की वीरता को याद करके शहीद हुए देश के वीर जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । उन्होंने बताया कि नगर में पूर्णतया लॉक डाउन को देखते हैं स्वामी विवेकानंद विचार मंच ने सारनी नगर के लोगो से आग्रह किया गया हैं की कारगिल विजय दिवस पर सभी लोग लॉक डाउन को देखते हुए लाकड़ाउन का सभी पालन करे और सभी लोग अपने घरों में रहकर ही घरों के आंगन के सामने 5 , 5 दीये जलाकर कारगिल युद्ध मे शहीद हुए वीर जाबाज शहीद जवानों को नमन करके श्रद्धाजलि अर्पण करे । इस आग्रह पर सभी विवेकानंद मंच के कार्यकर्ताओं ने एव सभी लोगो ने अपने अपने घरों में ही पांच पांच दीपक ओर मोमबत्ती जलकर कारगिल विजय दिबस को मनाया एव इस वलिदान को याद करे और जो हमारे सैनिको जो कारगिल की चोटी पर जो तिंरगा झंडा फहराया कर विजय हासिल की उसे हम सभी हमारे सैनिको की वीरता के 21 वा शौर्य वर्ष को नमन करके देश के वीर सैनिकों की शौर्यता को याद किया गया। सभी ने घरो में ही रहकर ही भारतमाता की जय वन्देमातरम जय हिंद के नारे लगाए।
कारगिल विजय दिवस पर स्वामी विवेकानंद विचार मंच के कार्यकर्ताओ ने दीप जलाकर शहीदो को नमन किया
+ There are no comments
Add yours