सारनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर शासकीय महाविद्यालय सारनी को शिक्षा सत्र 2019-20 में छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी में शामिल किया गया है इससे पूर्व बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के अधीन था एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आकाश सिन्हा, आशीष वर्मा ने बताया कि पहले ही सत्र में छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी द्वारा विद्यार्थियों से भेदभाव करते हुए अधिक परीक्षा फीस वसूली की जा रही है, यातायात को देखते हुए एक ट्रेन उपलब्ध होना से छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है वही लेट फीस बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से 70 प्रतिशत ज्यादा वसूली की रही है, जनजाति क्षेत्र होने के कारण छात्र छात्रों की संख्या ज्यादा होना इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए छात्र संघ मांग करता है और बैतूल जिले के सभी महाविद्यालयों को पूर्व की भांति बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से जोड़ने की मांग करता है साथ ही जेएस कॉलेज बैतूल में छात्रों को शैक्षणिक कार्य पूरे हो इन सभी मांगों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर आकाश सिन्हा, राहुल वर्मा, राहुल यादव, सुधीर भारती, तुषार वामनकर, कुलदीप साहू, साहिन खान, साक्षी साहू, सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
एबीवीपी ने कॉलेज को बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में सम्मिलित करने को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours