बैतूल। केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफलतम एक वर्ष पूरा होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अभियान के तहत चलाए जाने वाले कार्यक्रमो हेतू जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरूआ, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद डीडी उइके, विधायक डा.योेगेष पंडाग्रे की सहमति से संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की है। यह समिति जिले में डिजीटल तकनीक एवं वर्चुअल माध्यम से होने वाले कार्यक्रम का बूथ स्तर पर क्रियान्वयन कराने में कार्यकर्ताओ को सहयोग करेगी। सभी कार्यक्रम केन्द्र ,राज्य सरकार की गाईडलाईन का पालन करते हुए किए जाएगें। कार्यक्रमो के संचालन एवं क्रियान्वयन हेतू गठित जिला स्तरीय समिति के अंतर्गत संपूर्ण समन्वय, अनुवर्तन, प्रलेखन ,प्रतिवेदन के लिए सतीष बडोनिया, अतीत पंवार, चर्चा बिन्दू, प्रेस कान्फ्रेस और प्रजेन्टेषन के बिन्दू ,संकल्प पत्र, विभिन्न वीडियो के लिए कमलेष सिंह, मनोज विष्वकर्मा, मोर्चा गतिविधियो की निगरानी जैसे फेस कव्हर, सेनेटाईजर आदि का वितरण तथा प्रत्येक मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाली वीडियो कान्फ्रेंस के लिए कृष्णा गायकी, दीपक उइके, व्हाटसएप ग्रुप निर्माण तथा वीडियो कान्फ्रेंस की निगरानी के लिए अबिजर हुसैन, विक्रम शर्मा, वर्चुअल रैली, आत्मनिर्भर भारत पैंकेज पर विभिन्न वर्गो के साथ चर्चा का आयोजन के लिए विजय शुक्ला, संजू सोलंकी और पत्रकार वार्ता के लिए शैलेन्द्र आर्य , विषाल बतरा को सदस्य बनाया गया है।
एक वर्ष की उपलब्धियों के संचालन हेतू भाजपा ने बनाई समिति
Posted on by Vishal
More From Author
18 जून को बैतूल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
June 6, 2026
MP में 8 जून से शुरू होंगे शिक्षकों के तबादले
June 6, 2026
+ There are no comments
Add yours