- एक पेड़ 10 बेटों के बराबर
घोड़ाडोंगरी। मध्यप्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत हो गई है आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जंबूरी मैदान से अभियान का आगाज किया। इस अभियान के तहत प्रदेशभर में साढ़े 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसी कड़ी में आज घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के भाजपा पार्षदो द्वारा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती पर पुलिस चौकी में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया जहाँ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम अधिकारी ,समाजसेवीयो द्वारा नीम,आम जैसे फलदार पौधे लगाए गए देश के प्रधानमंत्री मोदी की अनोखी पहल पर देशभर में इस अनूठे कार्यक्रम को चलाया जा रहा है कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा पार्षद नेहा दीपक उइके द्वारा बताया गया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी ने एक पौधा लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी। उन्ही के आह्वान पर पुलिस चौकी में एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत कर अतिथि गणों ने नीम का पौधा लगाया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामजीलाल उइके, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय, पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डहार,प्रदेश मंत्री दीपक उइके,प्रशांत गावंडे, सुरेन्द्र चौहान,सीएमओ ऋषिकांत यादव,पार्षद राकेश नानकर, मुकेश मेश्राम, नीतू सोनी,अंजू मालवीय, सविता पठारिया,राजस्व निरीक्षक धुर्वे जी,प्रदेश सह कार्यालय मंत्री हरिकेश ढाकरे,मण्डल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा,विकास अग्रवाल,समीर पाठक, प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी,आभाष मिश्रा,आशिष वागद्रे,दीपक धोटे,जतिन प्रजापति,दीपू सोनारे,मोनु तिवारी,शुक्ला पंडित जी,सब इंजीनियर पंकज धुर्वे,पटवारी अनिल उइके, हेमन्त पटवा, सतीश वाड़ीवा, रमेश टेकाम, दिनेश प्रजापति,परते जी, समेत गणमान्य जनप्रतिनिधि पत्रकार साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके ने कहा कि वेदों में कहा गया है कि एक बावड़ी 10 कुओं के बराबर होती है। एक तालाब 10 बावड़ियों के बराबर होता है। एक बेटा दस तालाबों के बराबर होता है। दस बेटे एक पेड़ बराबर होते हैं। हमारी संस्कृति में प्रकृति की तुलना परमात्मा से की जाती है। आज का दौर बदल चुका है। इस बदलते दौर में पेड़ों का महत्व बहुत बढ़ गया है। जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय ने भाजपा पार्षदो के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हम निरन्तर पौधरोपण कर नगर के अंदर बड़ी संख्या में पौधे लगाए जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी आम्रपाली डहार ने कहा कि पौधरोपण करना मतलब आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करना है यदि हम इस पुण्य काम कर रहे है तो ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम के अंत मे आभार व्यक्त सुरेन्द्र चौहान द्वारा किया गया।
+ There are no comments
Add yours