इंदाैर में 49 साल की महिला ने दम ताेड़ा; मुंबई में सलमान खान के 38 साल के भतीजे की मौत, रिपोर्ट आना बाकी

Estimated read time 1 min read
  • इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27, उज्जैन में 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
  • मप्र में 47 संक्रमित; इंदौर 27, उज्जैन 5, जबलपुर 8, भोपाल, 3, ग्वालियर 2, शिवपुरी में 2

इंदौर. कोरोनावायरस इंदौर में घातक होता जा रहा है। सोमवार को इस संक्रमण ने दो और लोगों की जान ले ली। चंदन नगर निवासी 49 वर्षीय महिला ने देर रात दम तोड़ दिया। इससे पहले दिन में एमआर-9 की राजकुमार कॉलोनी के 41 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। दोनों ही एमआर टीबी अस्पताल में भर्ती थे। शहर में अब तक तीन और उज्जैन में संक्रमण से मरने वालों की संख्या दाे हाे गई है। प्रदेश में संक्रमण से अब तक कुल 5 लाेगाें ने दम ताेड़ा है। इसी बीच, देर रात अभिनेता सलमान खान के 38 वर्षीय भतीजे अब्दुल्ला खान उर्फ अबा की मुंबई में मौत हो गई। अबा इंदौर के खान कंपाउंड में रहते थे। कोरोना की आशंका में उनका सैंपल जांच के लिए भेजा था, अभी रिपोर्ट नहीं आई है। 

सोमवार को इंदौर और उज्जैन में कोरोना के 8 नए मामले सामने आए। इनमें उज्जैन के एक 37 साल के युवक की 3 दिन पहले ही मौत हो चुकी। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि उज्जैन के 5 संक्रमितों को मिलाकर यहां (इंदौर में) उपचाररत कोरोना पॉजिटिव की संख्या 33 हो गई। प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4 हो गई। इंदौर में एक महिला, एक वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई, जबकि उज्जैन में मृतकाें में एक वृद्धा और एक युवक शामिल है। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 47 हो गई। इंदौर 27, उज्जैन 5, जबलपुर 8, भोपाल, 3, ग्वालियर 2, शिवपुरी में 2 संक्रमित हैं।


8 पॉजिटिव में 5 मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के कोरोना बुलेटिन के अनुसार, पॉजिटिव पाए गए 8 मरीजों में से 3 मरीज की कांटेक्ट हिस्ट्री है, जबकि शेष 5 मरीजों की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। इंदौर में जो 7 नए मरीज सामने आए हैं उनमें 1 अहिल्या पलटन, 1 आजाद नगर, 1 रवि नगर, एक नार्थ हाथीपाला और तीन एमआर-9 स्थित साईंराम कॉलोनी के रहने वाले है। वहीं, उज्जैन के माधवनगर क्षेत्र में रहने वाले एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इस युवक की 3 दिन पहले मौत हो गई। बताया गया है कि युवक बीमार हाेने से 5 दिन पहले नीमच गया था। यहां राजस्थान के लोगों के साथ पार्टी में संपर्क में आया। वहां से लौटते ही सर्दी, खांसी, बुखार हो गया। उज्जैन में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी। 

काेराेना बुलेटिन

कुल पॉजिटिव32
नए केस08
कुल मौत05
कुल सैंपल437
सोमवार के सैंपल46
निगेटिव33
इंदौर के42
बाहर के24

– आंकड़े एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब द्वारा जारी सूची के मुताबिक।

इंदौर सबसे संक्रमित शहरों की सूची में 8वें नंबर पर
कोरोना संक्रमण से देश में 27 राज्य प्रभावित हैं। इसमें मध्य प्रदेश दसवें नंबर पर है। लेकिन, शहरों की बात करें तो 24 मार्च तक कोरोना मुक्त रहा इंदौर बीते पांच दिनों में देश के सबसे संक्रमित शहरों की सूची में आठवें नंबर पर आ गया है। केरल में देश का पहला मरीज 30 जनवरी को सामने आया था। महाराष्ट्र और दूसरी जगहों पर मार्च के पहले और दूसरे हफ्ते में मरीजों का आना शुरू हुआ। इंदौर में मरीज बढ़ने की रफ्तार जो रविवार तक 380% थी, वह अब 540% हो गई है।

सैंपल इतने कि 40 एम्स भेजना पड़े, पहली बार 70 की जांच
एमजीएम मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में कोरोना की जांच के लिए बड़ी संख्या में सैंपल पहुंच रहे हैं, जिसके कारण समय पर जांच नहीं हो पा रही है। रविवार को हालात एेसे बन गए कि 40 सैंपल भोपाल एम्स भेजे गए। यहां भी पहली बार एक दिन में 70 सैंपल की जांच की गई। मप्र में पहली बार एक साथ इतने सैंपल की जांच की गई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours