
आमला। नगरीय निकाय चुनाव में पार्षदों को चुनने के लिए बुधवार 6 जुलाई को मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया था। मतदान करने के लिए लोग सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुचने लगे थे। देर शाम 5 बजे तक सभी मतदान केन्द्रों पर शांति पूर्वक 69 प्रतिशत मतदान हुआ । पुलिस प्रशासन के अधिकारी सभी मतदान केंद्रो पर नजर रखे हुए थे। मंगलवार 5 जुलाई से ही शहर के प्रवेश मार्गो जैसे हसलपुर बोडखी,रतेड़ा रोड़, जम्बाडा रमली मार्ग पर जाच चौकी बनाई गई थी। जिसमे पुलिसकर्मी बाहर से आने वाले वाहनों की जाच कर रहे थे ।एसडीओपी नम्रता सोंधिया ,टीआई सन्तोष पन्द्रे सहित पुलिसबल मतदान केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर रहे थे। थाना प्रभारी सन्तोष पन्द्रे ने बताया उन्होंने बताया कि शांति पूर्वक मतदान हुआ है ।पुलिस के अधिकारी और आला अधिकारी मतदान केंद्रों का सतत निरीक्षण कर रहे थे ड्रोन कैमरे से भी मतदान केंद्रों पर नजर रखी गई जिससे शांतिपूर्वक मतदान हुआ। गौरतलब होगा दोपहर लगभग 1 घण्टे शहर में तेज बारिश हुई जिससे वोटरों का मतदान केंद्र आना बंद हो गया था बारिश बंद होने के बाद फिर लोग कम संख्या में आते रहे वही बारिश भी रुककर होती रही बारिश के कारण मतदान कम हुआ।
+ There are no comments
Add yours