अम्मा जी गौ शाला में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का किया गया आयोजन

Estimated read time 0 min read

सारनी। दमुआ रोड पर स्थित अम्मा जी गौ शाला में 11 मई सोमवार को बीएमएस के अध्यक्ष रामनाथ यादव एवं अम्मा जी गौ शाला समिति के सदस्यों के द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया समिति के सचिव एवं विधायक प्रतिनिधि जगदीश आहुजा ने बताया कि गौ शाला जैसी पवित्र स्थान पर सुंदरकांड पाठ एवं हवन का आयोजन करना ना केवल आध्यात्मिक दृष्टि से फलदायी बल्कि यह हमारे जीव जंतुओं के प्रति सेवा भाव को भी दर्शाता हैं भारतीय संस्कृति में गौ गाय को माता का दर्ज दिया गया है ओर उनकी सेवा को सर्वोपरि माना गया है जब इस सेवा के साथ प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी की आराधना जुड़ जाये तो वह स्थान साक्षात बैकुंठ के समान हो जाता हैं अम्मा जी गौ शाला में हुए सुंदरकांड पाठ से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया बीएमएस के अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि सुंदरकांड पाठ के पश्चात विधि विधान से हवन पूजन किया गया शास्त्रों के अनुसार हवन से निकलने वाला धुंआ ना केवल वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि गौ शाला में रहने वाली गौ माताओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता हैं उन्होंने बताया कि पूजन पाठ के पश्चात विशाल भंडारे का वितरण भी किया गया इस अवसर पर अम्मा जी गौ शाला समिति के सदस्य सारनी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे पी जे शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू राजपूत सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता सुशील कुमार लिल्होरे सारनी थाना प्रभारी जयपाल इवनाती बेला बाई यादव अरविंद सोनी कोषाध्यक्ष पंजाबराव बारस्कर समिति के उपाध्यक्ष राहुल कापसे बगडोना मंडल अध्यक्ष दीपक सिनोटिया विनय मदने राजकुमार नागले दिनेश साबले विधायक प्रतिनिधि रूपेंद्र चौहान नागेंद्र निगम केउलाल यादव गणेश महस्की प्रवीण सोनी जय साहू दिनेश यादव अजय साकरे अंगद यादव विजय यादव राजेश नामदेव नोखेलाल गोहे निखिलेश गजभिए सहित अन्य गौ सेवा एवं भक्तगण उपस्थित थे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours