सारनी। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अख्तर हुसैन को हाल ही में संपन्न नई दिल्ली में भारतीय मजदूर संघ के 17 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में नयी जिम्मेदारी दी गई है। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने बताया कि श्री अख्तर हुसैन को मजदूर क्षेत्र की जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है , जब देश में विद्युत उधोग का निजीकरण करने का सरकार प्रयास कर रही है। यूनियन की ओर से विस्तृत जानकारी पत्र के माध्यम राष्ट्रीय ऊर्जा प्रभारी को दी जायेगी । निजीकरण का विरोध हर हाल में किया जाएगा। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की ओर से अख्तर हुसैन को बधाई दी गई।
अख्तर हुसैन को राष्ट्रीय ऊर्जा क्षेत्र का प्रभार
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours