सारनी। सारनी नगरीय निकाय के 36 वार्डो में नगर पालिका प्रशासन के माध्यम से पेयजल व्यवस्था सप्लाई की जाती है एवं कई वार्डो में तो टैंकरों के माध्यम से सप्लाई दी जाती है। क्योंकि इस समय ग्रीष्मकालीन मौसम प्रारंभ हो चुका है, जिसके उपरांत नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्लम बस्ती वार्डों में पेयजल व्यवस्था अवरुद्ध हो रही है। जिसको लेकर नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी पानी से मांग की कि वे सभी वार्ड में पेयजल व्यवस्था सुचारु रुप से चालू रखें ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने बताया कि क्षेत्र में नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण वार्डवासी घरों से नहीं निकल पा रहे हैं और वार्डवासियों को पीने की पानी की समस्या से गुजरना पड़ रहा है। जिसको लेकर नपा उपाध्यक्ष में मुख्य नगरपालिका अधिकारी से मांग उठाई कि वे जन समस्या को ध्यान देते हुए वार्ड में पेयजल व्यवस्था सुचारु रुप से चालू रखने के आदेश देवें।