सारनी। कोरोनावायरस के कारण पूरा देश लॉक डाउन है, सरकार की तरफ से हर संभव मदद गरीब परिस्थितियों के लोगों के लिए की जा रही है, मगर जहां मदद पहुंचाना संभव नहीं है। ऐसी जगह पर पाथाखेड़ा के युवाओं के द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है, युवक द्वारा गरीबों के लिए पहले भी राशन पहुंचाए जा चुका हैं। फिर से मदद के लिए आगे आते हुए रामनवमी के उपलक्ष्य में सब्जी पैकट का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राकेश रघुवंशी, मुकेश जयसवाल, शिवा रघुवंशी, विजय पोटफोडे, रोहन रघुवंशी, राहुल साहू, मोनू पवार सोनू रघुवंशी, दिनेश पवार ने बताया कि आपस में पैसे एकत्रित कर अन्य मित्रों से ऑनलाइन पैसे बुलवा करिया कार्य किया जा रहा है। युवाओं ने कहा इस समय जिस किसी परिवार को भी जरूरत हो तो संपर्क करें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *