सारनी। 21 दिवसीय लॉक डाउन को क्रमशः शुक्रवार को 13 दिन हो चुके हैं। इन 13 दिनों में सारनी क्षेत्र के कई सामाजिक संगठन एवं युवाओं के द्वारा गरीबों की मदद हेतु हाथ उठाए गए हैं। इसी क्रम में सारनी क्षेत्र के युवा समाजसेवी मुकेश (बाबू) सिंह के द्वारा लगातार लॉक डाउन के 13वें दिन पुनः गरीब एवं मजदुरों को चावल, दाल, आटा, नमक एवं भोजन पैकेट वितरित किए। समाजसेवी मुकेश (बाबू) सिंह ने बताया कि उन्हें दिन हो या रात जब भी किसी व्यक्ति का कॉल आता है कि किसी स्थान पर गरीब एवं जरूरतमंद को भोजन की आवश्यकता है तो वह तत्काल वहां पर उनकी सेवा करने पहुंच जाते हैं। शुक्रवार को भी उन्हें सारनी के मछली कांटा पर जो अपना रोज दुकान लगा कर अपना पेट भरा करते थे, उनके लिए असीम मंडल का फोन आया। जिस पर उन्होंने तुरंत मछली कांटा सारनी में उन सब की मदद करने पहुंच गये और सभी को अन्नदान किया।मुकेश (बाबू) सिंह ने सभी से कहा कि 21 दिन तक आप चिंता मत करिएगा एवं आप सभी को बाबू सिंह फ्रेंड्स क्लब के माध्यम से चावल, नमक, दाल, साबुन, शैंपू, बिस्किट एवं अन्य चीज वितरण किया की जायेगी। पर आप सभी अपने हाथ धोते रहना, गंदगी से दूर रहना और मार्क्स पहनकर रखना एवं घर से बाहर न निकलना, पुलिस प्रशासन सफाई कर्मी का साथ भी देना।