सारनी। पुलिस प्रशासन ने लॉक डाउन का पालन करने के लिए सभी समाज के धर्म गुरुओं से सहयोग करने की मांग की है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे थाना परिसर में सभी समाज के धर्म गुरुओं की बैठक हुई है। इस मौके पर एसडीओपी अभयराम चौधरी, टीआई महेन्द सिंह, अंजुमन कमेटी सचिव अब्दुल रहमान, जगदीश आहूजा, बिट्टू सरदार, पंडित सन्तोष शर्मा, नारायण चौकीकर, मौलाना तारिक अनवर, चर्च फादर, बोद्ध मंदिर भन्ते, गुरुद्वारा के ज्ञानी सहित अन्य धर्म गुरु मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए टीआई महेंद्र सिंह ने कहा कि जिला कलेक्टर राकेश सिंह,पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देश पर पाथाखेड़ा, सारणी एवं घोड़ाडोंगरी में सभी समाज के धर्म गुरुओं की बैठक लेकर लॉक डाउन का पालन करने एवं सोसल  डिस्टेंट के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आवश्यक सेवाओ को बहाल रखने की व्यवस्था की है। धर्म गुरुओं से अपील है कि अपने अपने समाज को जागरूक करने की पहल करेगे। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आवश्यक सेवाओं को आमजन को मिल रही है। नपा सीएमओ एवं एसडीओपी के माध्यम से पास भी जारी किए है। उन्होने कहा कि जरूरी काम के बगैर घर से नही निकले। घर पर ही रहकर कोरोना जैसी बीमारी से बचाव कर सकते है। पुलिस ने धर्म गुरुओं से भी सुझाव मांगा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *