सारनी। कोरोना वायरस जैसी संक्रमित महामारी से बचने के लिए हर जगह अब सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्य संपन्न हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही दृश्य प्रतिदिन विद्युत नगरी सारनी में स्टेट यूनियन बैंक शाखा का है। जहां पर शासन-प्रशासन द्वारा जो भी निर्देश जारी किए जा रहे हैं उसका पालन करते हुए शाखा प्रबंधक के माध्यम शाखा में प्रतिदिन शाखा में लेन-देन के कार्य से आने वाले उपभोक्ताओं को समझाकर उनसे सहयोग करने की अपील की जा रही है। जानकारी देते हुए यूनियन बैंक सारनी शाखा के ब्रांच मैनेजर बलवीर वर्मा ने बताया कि हम सभी बैंक स्टाफ के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 21 दिवसीय लॉक डाउन का पालन किया जा रहा है। जिसके लिए बैंक शाखा में आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सोशल डिस्टेंस तथा प्रशासन के दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की बात समझाई जा रही है। साथ ही हमारे माध्यम से बैंक शाखा के बाहर 10 फीट की दूरी पर भोले बनाए गए हैं जिसमें उपभोक्ताओं को शांतिपूर्वक खड़े होकर अपनी बारी के आने के लिए हम प्रेरित करते हैं। इस सोशल डिस्टेंस को संपन्न करने में उपभोक्ता भी काफी अपनी जागरूकता दिखा रहे हैं। वही शाखा प्रबंधक श्री मालवीय ने बताया कि हमारे माध्यम से सोशल डिस्टेंस के अलावा बैंक में आने वाले हर उपभोक्ता के हाथों को आते और जाते समय सेनिट्राइजर से धुलवाया जाता है। और सभी को कोरोना वायरस जैसी संक्रमित महामारी से बचने के लिए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उसके उपाय तथा बचाव एवं लक्षण के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि वे सभी सतर्क रहें। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से यह भी अपील की जारी की वे बिना वजह अपने घरों से ना निकलें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *