सारनी। मध्यप्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल के आदेश पर छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री एम. के. श्रीवास्तव ने बैतूल के प्रवीण गुगनानी जी को यूनिवर्सिटी की महत्वपूर्ण कार्यपरिषद में मनोनीत किया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सहमंत्री निलेश गिरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रशासनिक व अकादमिक कार्यों के सम्पादन व देखरेख हेतु श्री प्रवीण गुगनानी की यह नियुक्ति बैतूल जिले के लिए आगामी 3 वर्षों हेतु की गई है। कार्यपरिषद के सदस्य के रूप में प्रवीण गुगनानी विश्वविद्यालय एवं छात्रों के मध्य सेतु, समन्वय व संवाद का कार्य करेंगे। बैतूल जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय चौसठ महाविद्यालयों में विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों व विश्वविद्यालय प्रशासन के मध्य समन्वय का कार्य कार्यपरिषद के सदस्य को करना होता है। विशेष बात यह रही कि यह मनोनयन राज्यपाल के हस्ताक्षर युक्त पत्र से गत 2 नवम्बर 2020 को ही हो गया था ।किंतु किसी कारणवश यह जानकारी कल सार्वजनिक की गई है। अभाविप की जिला एवं संभाग कार्यकारिणी सहित सभी छात्र नेताओं ने प्रवीण गुगनानी को उनकी इस उपलब्धि हेतु उन्हें बधाई प्रेषित की है और आशा व्यक्त की है कि वे छात्रों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु प्रयासरत रहेंगे।
छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी में प्रवीण गुगनानी कार्यपरिषद सदस्य नियुक्त
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours