• हत्यारों के परिवार की महिलाओं को बचा रही पुलिस उन्हें भी किया जाए गिरफ्तार

सारनी। 10 फरवरी को रिंकू शर्मा अपने भाई के साथ अयोध्या मे बनने वाले राम मंदिर के लिये मोहल्ले मे निधी संग्रह करके घर आया उसी समय रात्री 10 बजे मोहल्ले के मुस्लिम युवको ने घर में घुसकर रिंकू शर्मा और उसके परिवार पर हमला कर दिया  हमले में गैस सिलेंडर द्वारा विस्फोट कर पूरे परिवार की हत्या का भी प्रयास भी किया गया। उसके बाद मौका पाकर रिंकू शर्मा के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गयी । हमलावारो में हत्यारो के घर की महिलाएं भी शामिल थी । जब रिंकू शर्मा को अस्पताल ले जा रहे थे, वहां भी जाकर हत्यारो ने परिवार को भी धमकाया और घायल रिंकू के शरीर पर पुनः प्रहार किए और चाकू से लहूलुहान कर दिया पुलिस प्रशासन मुस्लिम जेहादियों के दबाव में अपराधियों को बचाने में लगी रही । जिससे  संपूर्ण देश में हिंदू संगठनों में  रोष व्याप्त है । इस  हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने  एक साथ एक दिन एक समय में पूरे देश में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा रविवार को सारनी क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रिंकू शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रपति के नाम  थाना सारनी में सौपा इस अवसर पर संगठन के साथ अन्य सामाजिक संगठन  के कार्यकर्ता मौजूद थे। शॉपिंग सेंटर से लेकर पुलिस थाना सारनी तक कार्यकर्ताओं ने मार्च कर थाना पहुंचे इस अवसर पर संगठन के लक्ष्मीकांत पांडे, मनोज परिहार, अजय सोनी, अभी बारस्कर, विनोद गिरी ,विजय पटने, प्रवीण सोनी रेवाशंकर मगरदे, सहित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *