सारनी के असिस्टेंट इंजीनियर के घर गुरुवार को प्रशासन की टीम पहुंची
सारनी। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे सारनी के असिस्टेंट इंजीनियर के घर गुरुवार को प्रशासन की टीम पहुंची। इन्हें संदिग्ध मानते हुए होम कोरेंटाइन रहने की सलाह दी है। एई ने 20 दिनों तक जानकारी नहीं दी थी।
सारनी की सुपर डी कालोनी में रहने वाले सतपुड़ा पावर प्लांट के असिस्टेंट इंजीनियर निजामुद्दीन के मरकज की सभा मे शामिल हुए थे। वे 20 दिनों पूर्व सारनी लौटे थे। मगर इसकी जानकारी उन्होंने प्रशासन को नहीं दी। मेडिकल जांच के बाद उन्हें घर मे रहने की सलाह दी है। मेडिकल व प्रशासन की टीम निगरानी कर रही है।