• गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री ने किया सम्मानित

सारनी। जिले स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में लोक निर्माण मंत्री सुरेश धाकड़ ने एसडीओपी अभयराम चौधरी एवं  टीआई महेंद्र सिह को जिले के सर्वश्रेठ अवार्ड से नवाजा है। बताया जाता है कि एसडीओपी श्री चौधरी को बहुचर्चित भगगुढाना हत्याकांड की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए आईजी होशंगाबाद ने प्रंशसा पत्र एवं जिला प्रशासन ने सारनी अनुभाग को प्रथम स्थान दिया है। टीआई महेन्द सिह चौहान को कानून व्यवस्था एवं अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिले का सर्वश्रेठ थाना प्रभारी का अवार्ड देकर स्मम्मानित किया गया है। एसडीओपी श्री चौधरी एवं टीआई महेंद्र सिह चौहान ने कहा की एसपी सिमाला प्रसाद के कुशल निर्देशन में जिले के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा की सारनी थाने के अंतर्गत गंभीर मामलो में ततपरता से कार्यवाही की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। नाबालिग बच्ची के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को 4 घण्टे में गिरफ्तार करने के अलावा पहली बार दुराचार के आरोपी का 7 दिन में चालान न्यायलय में पेश करके एक मिशाल पेश की है। गण तंत्र दिवस समारोह में अवार्ड मिलने पर एसडीओपी श्री चौधरी एवं टीआई सिह को बधाई देने वालो में नपा अध्यक्ष श्रीमती आशा भारती, उपाध्यक्ष भीम बहादूर थापा,भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिह,अंजुमन कमेटी महासचिव अब्दुल रहमान खान,सतपुड़ा व्यापारी संघ अध्यक्ष विनय मालवीय,भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भगवान जावरे,भीमसेना प्रमुख सन्तोष चौकीकर सहित अन्य गण मान्य नागरिक शामिल है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *