- शनिवार के लिए सुबह से ही श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान में राम सेवक भी जुट गए इसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
शाहपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के धन संग्रह के लिए शाहपुर में धन संग्रह अभियान चल रहा है।जिसमे आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के जिला सह प्रभारी अनिल राठौर , विभाग संर्पक प्रमुख अभिषेख जैन ने आज शाहपुर आए ओर श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत शहर के विभिन्ना मुहल्लों और गांव में स्वेच्छा समर्पण निधि का सहयोग लिया। अनिल राठौर ने बताया कि भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में हर कोई व्यक्ति अपना सहयोग देने के लिए आतुर दिखाई दिया। यह टोली जब लोगों के घर पर पहुंचती है तो जय श्री राम के जयकारों के साथ लोग उनका स्वागत किया जा रहा हैं। मुहल्ले के अन्य लोग भी अपने-अपने घरों से बाहर मंदिर में निर्माण में सहयोग राशि देने के लिए तैयार खड़े दिखाई दे रहे है। टोली ने घर-घर जाकर सभी को श्री राम मंदिर निर्माण से संबंधित पत्र वितरित किया। इस दौरान लोगों ने अपनी इच्छा के अनुसार मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए टोली से कूपन कटवाए। टोली के पास दस रुपये, सौ रुपये, एक हजार रुपये के कूपन हैं। इसके अलावा कोई एक हजार रुपये से अधिक सहयोग देना चाहता है तो टोली के सदस्यों के पास रसीद बुकें भी हैं, इसमें वह दान देने वाले की इच्छानुसार धनराशि भरकर उन्हें रसीद देते हैं। लोग भी भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए दिल खोलकर सहयोग दे रहे हैं और अपने आप को काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हमारे द्वारा दी गई धनराशि का मंदिर में प्रयोग होगा। इसके अलावा भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए टोली के साथ मुहल्ले के लोग भी चलकर अन्य लोगो को भी अधिक से अधिक सहयोग करने के लिए प्रेरित करते है।