सारनी। स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल जी की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के 12 वे दिन सुपर आठ के तीन मैच खेले गये।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिह,जीपी सिहं,भीम बहादूर थापा,नन्हे सिह,सुधा चन्द्रा,नागेन्द्र निगम ने बताया की आज का पहला मैच क्लासिक गोल्ड पाथाखेड़ा व विकी शाइनिंग स्टार पाथाखेड़ा के बीच खेला गया । क्लासिक गोल्ड पाथाखेड़ा ने टास जितकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी विकी शाइनिंग स्टार पाथाखेड़ा ने निर्धारित 10 ओवरों में 101 रन 4 विकेट खोकर बनाएं । 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक गोल्ड पाथाखेड़ा 10 ओवर में 9 विकेट खोकर 76 रन ही बना पाई और यह मैच 29 रनों से शाइनिंग स्टार जीत गई।आज के मैन ऑफ द मैच विकी शाइनिंग स्टार के अभिनव रहे जिन्होंने गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाया 2 ओवर 12 रन 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, चंद्रभान सिंह रघुवंशी,प्रमोद कुमार सिंह,अजय प्रजापति,राम बाबू प्रजापति, संतोष राजेश, दयानंद सिंह, सुनील सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
आज का दूसरा मैच हिरदागढ़ इलेवन व रेड इलेवन जामुनडोल इटारसी के बीच खेला गया । रेड इलेवन जामुनडोल इटारसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड इलेवन जामुनडोल इटारसी ने 10 ओवर मे ऑल आउट होकर मात्र 77 रन बना पाई 78 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी हिरदागढ़ इलेवन ने 10 ओवर खेलते हुए 7 विकेट खोकर मात्र 74 रन ही बना पाई और रेड 11 जामुन ढोल इटारसी यह मैच 4 रनों से जीत गई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अजय गढ़वाल रहे जिन्होंने बल्ले से 20 रन बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल किए इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वे को ली वेलफेयर के मेंबर अशोक नामदेव समिति संरक्षक रंजीत सिंह पिंटू अंसारी विक्की सिंह राजा गोहे अमित अग्रवाल मनीष मसकी द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

आज के दिन का तीसरा मैच हैदरी क्लब इटारसी व ब्रह्रम इलेवन बैतूल  के बीच खेला गया हैदरी क्लब इटारसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी  करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदरी क्लब इटारसी  ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 157 रन का पीछा करने उतरी ब्रह्म इलेवन बैतूल 10 वे ओवर मैं 36 रन पर ऑल आउट हो गई और यह मैच है हैदरी इटारसी ने 131 रनों से जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुखविंदर सिंह जिन्होंने 59 रनों की शानदार पारी खेली मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, रामजन्म सिंह,नन्हे सिह,सोनू सोनी,  संजय प्रजापति,मनोज सिह, गणेश मस्की, बाबू सिंह, अमित वटकुले, द्वारा पुरस्कृत किया गया।
आज के दिन का चौथा मुकाबला हैदरी क्लब इटारसी व रेड इलेवन जामुनडोल इटारसी के बीच खेला गया। रेड इलेवन जामुनडोल इटारसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 10 ओवरों में पहले बल्लेबाजी करते हुए जामुनडोल इटारसी में 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए 68 रनों का लक्ष्य दिया हैदरी क्लब इटारसी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सातवें ओवर में 68 रन बनाकर 3 विकेट से यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच राजा खान रहे जिन्होंने 17 गेंदों पर 51 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार समिति के संरक्षक रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा,  जी पी सिंह, नन्हे सिंह, योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरिया, राजा गोहे, बाबू सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सरंक्षक रंजीत सिह, जीपी सिह, भीम बहादूर थापा, नन्हे सिह, सुधा चन्द्रा योगेश बर्डे खुशीलाल पवार, किशोर ड़ेहरिया, अजय प्रजापति, पिन्टू अंसारी, सुभाष सिह, संजीत चौधरी सुनील सिंह चांद अंसारी अजय पण्ड्राग्रे, हलचल गुप्ता, दिलिप विश्वकर्मा,,गणेश महस्की, देवेन्द्र वामनकर रोहित अग्रवाल, आदित्य भारती, प्रफुल त्रिपाठी कमल सातनकर, राजा गोहै जयदेव उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *