• महीनों पहले बड़े रूप में कार्यवाही के बाद बन्द था कोयले का अवैध उत्खनन अब प्रतिदिन 3 ट्रक अवैध कोयले का कर रहे परिवहन

घोड़ाडोंगरी। महीनों से बन्द अवैध कोयला उत्खनन का कारोबार अब धीरे धीरे फिर चरम पर आने लगा है जिससे कोल माफियों के दुबारा व्यारे न्यारे हो गए है पिछले कई महीनों से बन्द पड़े कोयले के अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन का कारोबार धड़ल्ले से बिना रोक टोक चालू हो चुका है सूत्रों के हवाले से खबर के अनुसार पिछले 1 महीने से दुल्हारा में बन्द पड़े अवैध कोयला के उत्खनन फिर से चालू हो गया है और इस बार यह उत्खनन धड़ल्ले से दुगनी रफ्तार से चालू होने की बात सामने आई है सूत्रों की माने तो इस बार कोयले का यह कारोबार पूरे मैनेजमेंट से करने की बात भी सामने आई है और दूल्हारा में कोयले के अवैध उत्खनन का कारोबार इतना बड़ा है कि यहाँ इस कारोबार में लिप्त लोगो की मोटी रकम कमाकर अय्याशी की खबरे आये दिन चर्चा में रहती है इस बार कोल माफिया की चालाकी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते है कि ये कोल माफिया अवैध रूप से निकाले कोयले का परिवहन रेत के भरे ट्रकों से करते है चोपना क्षेत्र से बड़े पैमाने में रेत के ट्रक डम्फर निकलते है उसी में ये कोल माफिया अपने कोयले से भरे ट्रक का भी परिवहन कर देते है कोयले के इस अवैध उत्खनन को लेकर कंगना रनोत की मुख्य भूमिका में धाकड़ फ़िल्म की शूटिंग सारनी पाथाखेड़ा में प्रस्तावित है इस फ़िल्म की पूरी कहानी अवैध कोयले के उत्खनन के इर्द गिर्द ही है अब खेर फ़िल्म के शूटिंग की शुरुवात जब भी हो लेकिन तुरन्त में तो धाकड़ की तरह ये कोल माफिया खुद ही मुख्य भूमिका में आकर खुले पर्दे से अवैध कोयला का उत्खनन कर शासन को लाखों करोड़ों के राजस्व का चूना लगा रहे है और अपनी जेब गरम करने में लगे है पिछले बार मोहित दुबे के नेतृत्व में जिस तरह ताड़बतोड़ कार्यवाही हुई थी और अनेको गाड़िया मौके से पकड़ाने के बाद महीनों तक जब्त रही उससे कोयला उत्खनन करने वालो की कमर टूट गई थी अब जिला कलेक्टर और बैतूल में अलस्या के जुए फड़ पर सबसे बड़ी कार्यवाही करने के बाद अब लोगो की उम्मीद पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद के ऊपर टिकी है और जिस तरह पिछले दिनों से प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा माफियो के खिलाफ मोर्चा खोला है उससे अब फिर दुबारा दूल्हारा में हो रहे अवैध कोयले के उत्खनन में रोक लगेगी और इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र के जागरूक लोग इसकी शिकायत करने की योजना बनाने में लगे हुए है जिससे पूर्ण रूप से इस अवैध कारोबार में रोक लगे|

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *