- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री सुरेश जी सोनी और केन्द्रीय मन्त्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान करेंगे लोकार्पण
बैतूल। भारत भारती शिक्षा समिति जामठी, बैतूल में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमि. के सहयोग से निर्मित भारत भारती प्राथमिक विद्यालय भवन, और इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के सहयोग से 200 घनमीटर क्षमता वाले बायोगैस संयन्त्र के लोकार्पण समारोह 18 जनवरी 2021 को प्रात: 11 बजे पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं इस्पात भारत सरकार के केन्द्रीय मन्त्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री सुरेश जी सोनी, भा.ज.पा. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह, कृषि विकास मन्त्री श्री कमल पटेल के कर कमलों द्वारा किया जावेगा। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के कार्यकारी निदेशक श्री वी. सतीश कुमार, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन से कार्यकारी निदेशक श्री जयेश शाह, ओ.एन.जी.सी. से श्री एस.एस.सी. पार्थीबन, विद्या भारती के प्रादेशिक सचिव श्री शिरोमणी दुबे उपस्थित रहेंगे।
भारत भारती शिक्षा समिति के सचिव श्री मोहन नागर ने बताया कि इसी कड़ी में हमारी आगामी परियोजनाओं में ऑयल एण्ड नेचुरल गैस कार्पोरेशन (ओ.एन.जी.सी.) के सहयोग से किसान प्रशिक्षण भवन का भूमि पूजन भी किया जायेगा।
श्री नागर ने बताया कि परिसर में विगत 60 वर्षों से प्राथमिक विद्यालय संचालित है जिसमें जनजातीय क्षेत्र के 52 ग्रामों के बालक-बालिकायें गुणवत्ता युक्त और स्नेहिल अनुशासन में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं के कारण आस-पास के ग्रामीणजन की सुविधा के अनुरूप एक अधिक क्षमता वाले विद्यालय भवन की आवश्यकता थी।
बैतूल कृषि आधारित जिला है अत: जैविक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से और किसान जैविक तकनीक से कृषि करना प्रारंभ करें और लाभ कमायें, इस हेतु संस्था ने 3.4 एकड़ भूमि कृषि प्रशिक्षण केन्द्र हेतु उपलब्ध करायी। भारत भारती शिक्षा समिति पूर्व से ही बैतूल जिले के 2000 से अधिक किसानों को नि:शुल्क प्रशिक्षण व कार्यशालायें आयोजित कर चुकी है। कृषक प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से पन्द्रह से बीस हजार किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए ओ.एन.जी.सी. के माध्यम से कृषक प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया जा रहा है। इस भवन में भू-तल पर सभाकक्ष, 6 कमरे, भोजनालय, प्रहरी कक्ष, कार्यालय, शौचालय, और प्रतीक्षा कक्ष का निर्माण प्रस्तावित है। प्रथम तल पर 11 कक्ष, बैठक कक्ष, कार्यालय, प्रहरी कक्ष, शौचालय आदि का निर्माण होना है।
श्री नागर ने बताया कि परिसर में ही स्वच्छ भारत अभियान के अन्र्तगत 5 ञ्जक्कष्ठ बायोगैस संयन्त्र का लोकार्पण संपन्न होगा। इस संयन्त्र के संचालन हेतु परिसर में 200 गौवंश की गौशाला संचालित है। इस संयन्त्र के द्वारा उच्च गुणवत्ता की जैविक खाद एवं जैविक ईंधन प्राप्त होगा जिसका उपयोग भोजन बनाने में एवं बायो ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने में किया जावेगा।
भारत भारती शिक्षा समिति द्वारा आई.आई.टी मुम्बई के मार्गदर्शन में ग्राम बाचा के 76 घरों में सोलर पी.व्ही. कुक स्टोव स्थापित किये गये हैं। जिससे ग्राम बाचा के प्रत्येक परिवार को भोजन पकाने हेतु जलाऊ लकड़ी और उससेे उत्पन्न धुँऐं से निजात मिली है। इस ग्राम के सभी परिवार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के हैं। इस वर्ग के उत्थान के उद्देश्य से यह परियोजना प्रारंभ की गई और जिसका लोकार्पण समारोह बाचा ग्राम में किया जायेगा।
+ There are no comments
Add yours