बैतूल। बैतूल विकासखंड के ग्राम जामठी के 14 युवाओ ने रविवार को भाजपा की रीति-नीति और केन्द्र व राज्य सरकार के कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी के पूर्व प्रदेष कोषाध्यक्ष, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ,जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। सभी युवाओ ने मोबाईल से मिस्ड काल पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके पश्चात पार्टी नेताओ ने माला व भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, पूर्व नपाउपाध्यक्ष आनंद प्रजापति,नगरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, मंडल महामंत्री विक्रम शर्मा विषेषरूप से उपस्थित थे। कोठीबाजार मंडल उपायक्ष कुलदीप सोनू वर्मा के नेतृत्व मे ग्राम जामठी के 14 युवाओ ने कांग्रेस छोडकर भाजपा की सदस्यता वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल के निवास पर ग्रहण की। जिनमें गणेष पंडाग्रे, राजू पंवार, हरि यादव, देवराव बर्डे, अषोक उइके,संतू इवने, कल्लू यादव, दीपक डोगरे, नासिर ,अमित यादव, प्रद्युम्न झरबडे, गणेष यादव,राकेष साहू, प्रदीप शेषकर प्रमुख है।