सारनी। श्री श्री 1008 बाबा मठारदेव मेले में रविवार को सारनी नगर के नगर देवता बाबा मठारदेव महाराज के दर्शन कर हजारों भक्तों ने शिखर मंदिर एवं तलहटी मंदिर में मत्था टेका अपनी परेशानी समस्या से बचाने एवं सुख समृद्धि की बाबा के चरणों में अर्जी लगाई। देर शाम तक बाबा के तलहटी एवं शिखर मंदिर पर लगभग 20-30 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए सुख समृद्धि की कामना की। तलहटी मंदिर पर जाते हुए भक्तों में एक बाबा के प्रति श्रद्धा भावना से ओतप्रोत “पौड़ी पौड़ी चढ़ता जा जय बाबा की कहता जा” के नारों के साथ बिना थके बिना रुके बाबा के दर्शन के लिए भक्तिगण मन में आस्था की भावना लिए चलते हुए तलहटी मंदिर परिसर में नजर आये। वही रविवार को देवी जागरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें मेले में आए श्रद्धालु भक्तों को सबसे ज्यादा मंत्रमुग्ध देवी गीत एवं भजनों ने किया। जबकि घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा भी मेला परिसर पहुँची और मौके पर निरीक्षण कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से मेरे परिसर में पल-पल की जानकारी ली जा रही हैं और कोई अप्रिय या बढ़ी दुर्घटना न हो इसका ध्यान रखा जा रहा हैं।