सारनी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण हेतु आर्दश स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्व. विजय कुमार खंडेलवाल की स्मृति में राज्यस्तरिय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सहयोग राशि हेतु अभियान चलाया जा है है। आयोजन समिति के संरक्षक रंजीत सिंह ने बताया की आयोजन समिति द्वारा राम मंदिर के निमार्ण हेतु 21000 रुपये की राशि 31 जनवरी को फायनल के दिन भेट करेगी। साथ ही समिति ने समस्त खिलाड़ीयो एवं दर्शको से अपील करी की मंदीर निर्माण में वे भी अपनी सहभागिता निभाते हुए 10 रुपये, 50 रुपये, 100 रुपये का सहयोग कर अपनी रसीद आयोजन समिति से प्राप्त करे पूण्यकार्य मे सहभागिता निभाये। वही पहले दिन फुटबाल ग्राउण्ड पाथाखेड़ा में खिलाडियो एवं दर्शको ने 100 रुपये की रसीद कटवाई, जिनमे राममंदिर निर्माण हेतू जीपी सिंह, मनीष मस्की, रामजन्म सिंह, देवमन लाल डेहरिया, देवेन्द्र वामनकर, महेन्द्र पवार, सुशांत हलदर, सुनील सिंह, दयानंद सिंह, राजा राम भोरसे, फुल चन्द भोरसे, प्रमोद सिंह, नमन सिंह, रामशु भोरसे, आराधना भोरसे, आरती सिंह, दिपक सिंह, प्रेरित सिंह, लड्डू भोरसे, बाबू सिंह, डाली पवार ने 100 की राशी भेंटकर रसीद प्राप्त की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *