शाहपुर। आज भारतवर्ष में श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र निर्माण हेतु समर्पण निधि के संग्रहण हेतु अभियान का प्रारंभ हमारे ग्राम शाहपुर के श्रीराम मंदिर शाहपुर से प्रारम्भ हुआ। सबसे पहले श्रीराम मंदिर में भगवान जी की पूजा अर्चना की गई। पूजा कार्य मंदिर के पुजारी पंडित सुरेश परसाई द्वारा की गयी। और उन्होंने ही इस धार्मिक कार्य मे सर्वप्रथम स्वेच्छा से सहयोग किया। फिर ग्राम के सहयोगी भक्त आगे अग्रसर हुए। सभी ने भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीराम जी की जय जय कार करते हुए धार्मिक कार्य की शुरुआत की। जिसके निमित्त आज शाहपुर नगर में भ्रमण कर धन संग्रह किया गया। और यह धार्मिक कार्य अपनी स्वयं की इच्छानुसार कर रहे है।
श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण निधी के सग्रहण हेतू अभियान की शुरुआत
+ There are no comments
Add yours