- नगरपालिका इंजीनियर ने किया अवैध कब्जा
घोड़ाड़ोगरी। शासकीय नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर बना दी बाउंड्री वाल घोड़ाडोंगरी मुख्यालय के बस स्टैंड के समीप स्टेट हाईवे मुख्य मार्ग पर राजस्व की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण कर इंजीनियर मनोज अग्रवाल द्वारा पक्की बाउंड्री वॉल बनाकर नाले की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है बता दे नगर के मनोज अग्रवाल जो शासकीय सेवा में पदस्थ हैं और नगरपालिका सारणी में इंजीनियर है उनके द्वारा राजस्व की बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिस भूमि पर अतिक्रमण किया गया है वह कमर्शियल क्षेत्र की भूमि है यह एरिया व्यवसायिक क्षेत्र में आता है बता दे इंजीनियर की भूमि खसरा नंबर 555/1 एवं 537/6 जो भूमि स्टेट हाईवे पर स्थित है इन दोनों प्लाटों के बीच राजस्व का शासकीय नाला जिसका खसरा नंबर 283 जो शासकीय नाला राजस्व अभिलेखों में दर्ज है जो बाजार रोड बगीचा आदि से होते हुए स्टेट हाईवे के समीप बड़े नाले में उसका पानी निकासी होता था परंतु उपरोक्त नाले पर चारों तरफ मिट्टी से ऊंचा कर पक्की बाउंड्री वॉल बना दी गई जिससे बरसाती पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है बता दें सर्दियों में गर्मियों में तो किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती है परंतु बारिश के समय यह पानी नगर परिषद के रोड पर तलाब जैसा थम जाता है वही आजू बाजू के प्लाट मकान के आसपास बरसाती पानी थम जाने से यह एरिया जलमग्न हो जाता है बाजार मोहल्ला सरपंच मोहल्ला ओझा मोहल्ला बास निया मोहल्ला के वार्ड वासियों को बारिश के समय तलाब नुमासड़क से होकर गुजरना पड़ता है जिस कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी है गंदा पानी उछलने से वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है इसी मार्ग से होकर लोगों को नगर में आना जाना पड़ता है इस गंदे पानी से होकर मजबूरी बस गुजरना पड़ता है इन मोहल्लों में जाने के लिए एकमात्र यही सड़क है जिससे बारिश के समय गुजर ना बड़ा मुश्किल हो जाता हैबता दे जिस बेशकीमती भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिसकी उसका बाजार मूल्य अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए से भी अधिक है यह भूमि व्यवसायिक उपयोग की है।
इसी क्षेत्र में भरता है नगर का प्रमुख साप्ताहिक बाजार बाजार में नगर के आजू-बाजू के ग्रामीणों को ग्रामीणों को एवं अन्य स्थानों से आए व्यापारियों को बरसात के समय में इस मार्ग पर आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है नगर के प्रशांत उइके राजेश धुर्वे ने बताया बारिश के पानी निकासी नहीं होने के कारण बरसाती पानी सड़क पर बहता है और यहां आने जानेवाली गाड़ियों से पानी उछलता है जिस कारण लड़ाई झगड़े अक्सर होते रहते हैं साथ ही पानी भरने के कारण मकान की दीवारें खराब हो रही है।
इनका कहना है…
पटवारी को जांच के आदेश देकर उचित कार्यवाही की जाएंगी।
तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा घोड़ाडोंगरी