सारनी। 21 दिवसीय लॉक डाउन के दौरान गरीब लोगों को राशन-पानी की दिक्कत से सामना करना पड़ रहा हैं। जिस समस्या को दूर करने हेतु शासन के निर्देशानुसार हर गरीबी रेखा के हितग्राहियों को 3 माह तक का राशन दिए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। वही इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंस रखने का आदेश भी दिए गये हैं। इसी क्रम में 1 अप्रैल को सारनी नगरीय निकाय की विभिन्न उचित मूल्य की दुकानों पर राशन सामग्री का वितरण किया गया। जिसके चलते नगर में स्थित राशन की दुकान के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगने लगी थीं। इस दौरान लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश को नहीं माना जा रहा था। जबकि गरीबों को राशन उपलब्ध कराने के लिए राशन दुकान से दस फीट की दूरी तक सोशल डिस्टेंस के लिए निश्चित दूरी पर सफेद गोले बनाए थे, परंतु लोग लंबी कतारों में लगे लोग आपस में सटकर ही खड़े थे, तो कहीं झुंड में बैठे थे। इस दौरान लोगों ने उन्हें जागरूक भी किया मगर वे नहीं माने। जिसके बाद उचित मूल्य की दुकानों पर कार्यरत कर्मचारी ने इस बात की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी जिसके बाद तत्काल में वहां पहुंचे। जानकारी देते हुए वार्ड क्रमांक 18 के उचित मूल्य दुकान के कमर्चारी सुभाष ने बताया कि शासन के आदेश पर मेरे माध्यम से 3 माह के राशन वितरित करने हेतु 10 फिट की दूरी ने गोलाई बनाई गई थी, परंतु उपभोक्ता मानने को तैयार नहीं की जिसके बाद मेरे माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पुलिस ने आकर सभी को समझाइश की अगर वे सब नहीं माने तो उन्हें मजबूरन कार्यवाही करनी पड़ेगी, जिसके बाद सभी भुगतान शांतिपूर्वक अपने-अपने क्रमांक अनुसार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राशन लिया। वही पाथाखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र की राजेन्द्र नगर, प्रेम नगर, भगत नगर, पुराना बाजार सहित शोभापुर की सहकारी उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर सोशल डिस्टेंस के बारे में जानकारी देकर सावधानी पूर्वक राशन लेने की अपील की।
दस फीट की दूरी पर बने गोलो में खड़े होकर लिया उपभोक्ताओं ने राशन
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours