बैतूल। मुलताई नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता प्रकाष पंवार के आकस्मिक निधन पर जिले के पार्टी नेताओ ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतात्मा को श्रृद्वांजलि दी है। सांसद दुर्गादास उइके, पूर्व सांसद एवं प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल,विधायक डा.योगेष पंडाग्रे, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने प्रकाष पंवार के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त की है। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने श्री पंवार के निधन को पार्टी की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि श्री पंवार पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे।