• भाजपा जिलाध्यक्ष ने वनमंत्री को लिखा पत्र  

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने वनमंत्री कुंवर विजय शाह से वनो में होने वाले पौधारोपण के समय फलदार एवं अन्य उपयोगी लकडियो के पौधे भी लगाने की मांग की है। प्रदेष के वन मंत्री कुंवर विजय शाह को लिखे पत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि वन विभाग प्रतिवर्ष वनो में सागौन एवं अन्य प्रजाति के पौधो का रोपण करता है। उन्होने कहा कि लेकिन फलदार व जलाऊ ईधन में काम आने वाले लकडियो के पौधो का रोपण नही किया जाता है। श्री शुक्ला ने वनमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि वनो में फलदार वृक्षो के नही होने से वन्यप्राणी भोजन की तलाष में शहरो की ओर आ जाते है। इसी तरह जलाऊ ईधन वाले वृक्ष नही होने के कारण वनो के आस पास रहने वाले जनजाति वर्ग के निवासियो को ईधन के लिए उपयोगी लकडिया नही मिल पाती है। अपने पत्र में श्री शुक्ला ने वनमंत्री से वनो में सागौन सहित अन्य प्रजाति के पौधो के रोपण के साथ ही फलदार और जलाऊ ईधन के काम आने वाली लकडियो के पौधे रोपण कराए जाने की मांग की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *