• बैतूल गंज मंडल का दो दिवसीय प्रषिक्षण वर्ग प्रारंभ

बैतूल। भाजपा में प्रषिक्षण वर्ग की लंबी परंपरा रही है। इसी उददेष्य से आज पूरे प्रदेष में मंडल स्तर पर पार्टी के प्रषिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे है। कार्यकर्ता को वैचारिक आधार पर मजबूत करने के लिए वर्ग की परंपरा शुरू की गई है। प्रषिक्षित कार्यकर्ता पार्टी का विस्तार तो करता ही है साथ ही समाज के उत्थान में भी अपनी भूमिका को निभाता है। उक्त उदगार भाजपा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य एवं प्रषिक्षण वर्ग की संभागीय टोली प्रमुख संतोष पारिख ने जिला कार्यालय विजय भवन में बैतूल गंज मंडल के दो दिवसीय प्रषिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक अलकेष आर्य द्वारा की गई। उदघाटन सत्र में पूर्व राष्ट्रीय मंत्री ,पूर्व सासंद ज्योति धुर्वे, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कपूर, वरिष्ठ नेता रमेष मिश्रा,पार्वतीबाई बारस्कर, जिला वर्ग प्रमुख कमलेष सिंह,संभागीय टोली के सदस्य अरूण श्रीवास्तव, मंडल वर्ग प्रमुख राजेन्द्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, व्यवस्था प्रमुख पूरन साहू, सह व्यवस्था प्रमुख गीतेष बारस्कर,पवन यादव, विषेष रूप से उपस्थित थे। उदघाटन सत्र के दौरान व्यक्तित्व विकास विषय पर बोलते हुए संतोष पारिख ने कहा कि कार्यकर्ता का व्यक्तित्व ही उसकी और पार्टी की पहचान होती है। व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण की प्रक्रिया चलती है। श्री पारिख ने कहा कि कार्यकर्ता का व्यक्तित्व ऐसा होना चाहिए कि उसका समाज अनुसरण करें। इसका लाभ उसे अपने जीवन में भी मिलता है और पार्टी को भी मिलता है। प्रषिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने भाजपा एवं हमारा दायित्व , पूर्व निगम अध्यक्ष षिव चैबे ने भाजपा का इतिहास विकास प्रषिक्षण वर्ग के जिला प्रमुख कमलेष सिंह ने राष्ट्र की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचार धारा और होषंगाबाद जिले के कोषाध्यक्ष सुनील राठौर ने सोषल मीडिया का प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओ का मार्ग दर्षन किया। वर्ग का समापन आज 24 दिसंबर को होगा। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *