कोठीबाजार मंडल प्रषिक्षण वर्ग का उदघाटन करते हुए बोले पूर्व निगम अध्यक्ष
बैतूल।
 भारतीय जनता पार्टी कोठीबाजार मंडल का दो दिवसीय प्रषिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिला कार्यालय विजय भवन में बुधवार को प्रदेष के खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष षिव चैबे ने किया। उदघाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, वरिष्ठ नेता राकेष द्विवेदी, वर्ग प्रमुख मनीष माथनकर, मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, मंडल व्यवस्था प्रमख कैलाष धोटे, सह व्यवस्था प्रमुख कपिल वर्मा, विक्रम शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उदघाटन सत्र को भाजपा का इतिहास विकास विषय पर बोलते हुए पूर्व निगम अध्यक्ष शिव चौबे ने कहा कि हमारी पार्टी का इतिहास गौरवषाली है जिस पर हर कार्यकर्ता को गर्व करना चाहिए। श्री चैबे ने कहा कि वैसे तो वर्तमान भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी। परंतू वर्ष 1951 में जनसंघ की स्थापना से हमारी राजनैतिक यात्रा सतत जारी है। इन वर्षो में आई चुनौतियो एवं संघर्ष पर विस्तार पूर्वक बोलते हुए श्री चैबे ने कहा कि कार्यकर्ताओ के परिश्रम से पार्टी आज वटवृक्ष बन गई है। श्री चैबे ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया जब लोकसभा में पार्टी के सिर्फ दो सांसद ही चुनकर जा सके। परंतू हम हार से निराष नही हुए और जनता की सेवा करते रहे जिसका परिणाम है कि आज देष की संसद में सर्वाधिक सांसद भाजपा के है। साथ ही केन्द्र सहित कई राज्यो में भाजपा की सरकारे है। प्रषिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस होषंगाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पारिख ने व्यक्तित्व विकास, होषंगाबाद के जिला कोषाध्यक्ष सुनील राठौर ने सोषल मीडिया का प्रभावी उपयोग, जिला उपाध्यक्ष विषाल बतरा ने भाजपा एवं हमारा दायित्व और जिला वर्ग प्रमुख कमलेष सिंह ने राष्ट्र की वैचारिक मुख्यधारा,हमारी विचार धारा विषय पर कार्यकर्ताओ का मार्ग दर्षन किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *