- स्वालंबन से होगा राष्ट्र निर्माण और : जय किशोर चौधरी
- हमारा विचार परिवार हमारी पूंजी : प्रांशु राने
- अंत्योदय के उद्देश्य को आत्मसाध कर रही केन्द्र और प्रदेश सरकार : अखिलेश खंडेलवाल
- कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति से संगठन में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जाती है: अल्केश आर्य
- हमारे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं विचार और संगठन महत्वपूर्ण : सुभाष आहूजा
सारनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कराए जा रहे प्रशिक्षण वर्ग के समापन दिवस पर पाच सत्रो में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ जय किशोर चौधरी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जी पी सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, द्वारा किया गया।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा, भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, सुधा चंद्रा, भीम बहादूर थापा, किशोर बरदे, सुदामा सिंह, संजय अग्रवाल ,सुरेश यादव, नारायण राठौर, प्रकाश शिवहरे एवं अन्य कार्यकार्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जय किशोर चौधरी ने कहा कि एक समय था जब केंद्र की सरकार अनाज के लिये विदेशों पर निर्भर थी, हथियारों के लिये हम रूस ब्रिटेन जैसे देशों पर आश्रित थे, अटल जी ने पोखरण में विस्फोट कर देश को परमाणु ऊर्जा और परमाणु हथीयार के लिए आत्मनिर्भर किया गया। उसके पश्चात अन्य वक्ता होशंगाबाद के पूर्व नपा अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अल्केश आर्य ने कहा की कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति से संगठन में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जाती है कार्यकर्ताओं की कार्य पद्धति सुधार के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी प्रशिक्षण उपरांत भाजपा का कार्यकर्ता भीड़ में चमकते हुए हीरे की तरह निखर कर आता है।कार्यक्रर्म मे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हूए सुभाष आहूजा ने कहा की हमारे लिए पद महत्वपूर्ण नहीं विचार और संगठन महत्वपूर्ण हमारे कार्यकरता पद के लिए नही विचारधारा के लिए कार्य करतेहै प्रशिक्षण अलग अलग सत्रो की अध्यक्षता सुनील शर्मा, श्याम मदान, सुदामा सिंह, भीम बहादुर थापा ने की।