- जनता द्वारा लंबे समय से इस मार्ग को बनाए जाने की की जा रही थी मांग
सारनी। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग के द्वारा सारणी लादी रतेड़ा कला मार्ग सहित अन्य दो मार्गो को मुख्य जिला मार्ग घोषित किया गया। गौरतलब है कि क्षेत्र की जनता के द्वारा लंबे समय सेआमला सारणी को जोड़ने वाले सुगम एवं सुरक्षित मार्ग के रूप में इस सड़क की मांग की जा रही थी इस सड़क के निर्माण के लिए आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे लंबे समय से प्रयासरत थे एवं अपने हाल के भोपाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं निर्माण भवन स्थित पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की गई थी। सारणी लादी होते हुए रतेड़ा कला तक के 20 किलोमीटर के इस मार्ग के बन जाने से आमला विधानसभा के दो प्रमुख शहरों सारणी एवं आमला के साथ-साथ बोरदेही एवं आसपास के अनेकों गांव को इसका फायदा मिलेगा ।
सभी ने माना आभार
आमला से बैतूल होते हुए सारणी तक का सफर 90 किलोमीटर का होता है इस मार्ग के बन जाने से यह दूरी 40 किलोमीटर तक रह जाएंगी मुख्य जिला सड़क मार्ग घोषित किए जाने पर क्षेत्र की जनता ,किसानो, व्यापारी संघ एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त किया गया ।