सारनी। कोल इंडिया ने वर्ष 2019-20 में बड़ी उपलब्धि हासिल की हैं। जिसमें कोल इंडिया के अंतगर्त सभी खदानों ने मिलकर 602.14 मैट्रिक टन कोयले का उत्पादन किया हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार वेकोलि जैसी कम्पनी का 2018- 19 में सर्वाधिक 15% वृद्धि के बाद लगातार दूसरे वर्ष 8.4% की वृद्धि की हैं। जिसमें की वेकोलि क्षेत्र ने वर्ष 2019-20 में 57.64 मिलियन टन कोयला-उत्पादन कर इतिहास रचा है। वही वेकोलि कम्पनी 8.4% उत्पादन करने वाली कोल इंडिया की नम्बर वन कम्पनी बनी है। ज्ञात हो कि देश-व्यापी संकट कोरोना वायरस के माहौल में मार्च, 2020 के आखिरी सप्ताह में आपने प्रतिदिन कोयला-उत्पादन में नया रिकार्ड बनाया, वह उल्लेखनीय रहा है। और, 31 मार्च को 5.02 लाख टन अब तक का सर्वाधिक उत्पादन विषम परिस्थितियों में भी वेकोलि क्षेत्र की टीम ने किया है। वही इस बड़े अवसर पर वेकोलि सीएमडी राजीव रंजन मिश्रा ने सभी को बधाई दी और कहां की टीम वेकोलि की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की तारीफ़ कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की है और उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी है। साथ ही, कोयला मंत्रालय एवं कोल इंडिया ने भी वेकोलि कर्मियों की इस सफलता पर बधाई दी है।