बैतूल। जिले के नवपदस्थ एसपी अमित सक्सेना ने सोमवार रात को बैतूल पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाल लिया है। वीरेंद्र जैन उपायुक्त ट्रैफिक भोपाल के पद पर पदस्थ किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अमित सक्सेना बैतूल में 2003 से 2005 तक एसडीओपी के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। मुख्यमंत्री के बैतूल दौरे के दो दिन पूर्व जारी आईपीएस अफसरों की तबादला सूची में उक्त फेरबदल हुआ था। अमित सक्सेना के पदभार संभालने के दौरान एडीशनल एसपी कमलेश खरपूसे, एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।