सारनी। कोरोना का कहर पूरे देश में बढ़ता जा रहा है, लॉक डाउन का कई लोगो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। जिसके लिए नगर की सामाजिक महिलाएं सामने आई है और लॉक डाउन के दौरान परेशान लोगो को भोजन कराकर मदद कर रही है। रोशनी झपाटे, सुनीता पवार के नेतृत्व में नगर की कई महिलाएं सामने आई हैं। जो की गरीब एवं जरूरतमंदो को भोजन बनाकर करा रही है। यह सभी सामाजिक महिलाएं लगातार लॉक डाउन के दौरान लोगो की मदद कर रहा है। जिसमे मुख्य रूप से सुनीता पवार, सुमित्रा खाड़े, भावना सोनी, रोशनी झपाटे, लीला पवार, मुन्नी साहू, ललिता कुमरे, चंद्रकला साहू, सीमा साहू, मीरा साहू, निर्मला साहू शामिल है। सभी महिलाओं का कहना है की हम आगे भी लॉक डाउन के दौरान कई जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे।