सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र की तवा 1 खान में ओवरमैन के पद पर कार्यरत दीपक कुमार तुरिया को  खदान मजदूर संघ लाल झंडा एटक की ओर से क्षेत्रीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य के रूप में नामित किया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में अजय रंगीला और ओबीएन रेड्डी संघ की ओर से त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य थे किन्तु अजय रंगीला का चयन अधिकारी वर्ग में होने से उनका स्थानांतरण एसईसीएल हो गया इसलिए उक्त रिक्त पद को भरने के लिए सर्वसम्मति से दीपक का चयन किया गया उनकी नियुक्ति पर अध्यक्ष लक्ष्मण झरबड़े,महामंत्री श्रीकांत चौधरी,जेसीसी सदस्य हबीब अंसारी,कोषाध्यक्ष इन्देश सिंह ठाकुर,एरिया वेलफेयर मेंबर राकेश वाईकर,अशोक सेनगुप्ता,एरिया टीएससी ओबीएन रेड्डी,संयुक्त महामंत्री अशोक सिंह चौहान समेत समस्त पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *