बैतूल। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किसानो के हित में लागू किए गए कृषि कानूनो को लेकर प्रदेष भाजपा द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 15-16 दिसंबर को प्रदेष में संभागस्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किए गए। होषंगाबाद – भोपाल संभाग का संयुक्त किसान सम्मेलन 15 दिसंबर को भोपाल के दषहरा मैदान में संपन्न हुआ। इस किसान सम्मेलन में बैतूल जिले से जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में 29 मंडलो के लगभग दो हजार किसान सम्मेलन में शामिल हुए। संभागीय किसान सम्मेलन को प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान, प्रदेष अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, बैतूल के सांसद दुर्गादास उइके सहित अन्य नेताओ ने संबोधित कर केन्द्रीय कृषि कानूनो की जानकारी दी और किसानो को होने वाले लाभो से अवगत कराया। इस अवसर पर मंच पर मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान, प्रदेष अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रोटेम स्पीकर रामेष्वर शर्मा, कृषि मंत्री कमल पटेल, चिकित्सा मंत्री विष्वास सारंग, सांसद दुर्गादास उइके, प्रदेष कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला सहित दोनो संभागो के सांसद, विधायक,प्रदेष पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष मंचासीन थे। संभागीय किसान सम्मेलन में बैतूल जिले से 29 मंडलो के किसान मंडल अध्यक्षो के नेतृत्व में बसो एवं चार पहिया वाहनो से भोपाल पहुंचे। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *