सारनी। सारनी (पाथाखेड़ा) क्षेत्र के युवा लेखक मिथिलेश गुप्ता चार किताबें लिखने के बाद इस बार एक नई किताब लेकर आए हैं। इस किताब की खास बात यह है कि यह किताब इनकी पिछली चार किताबों से अलग हटकर है। कहानी एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। कहते हैं ये एक ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर है। जिसके बारे में आजकल बातें तो सभी करते हैं पर उस पर अमल कोई नहीं करता। एक ऐसी लड़की जिसकी ज़िन्दगी एक झटके में बदल जाती है। कहानी पढ़ने के बाद हम सबके मन में ये कहानी कई सवाल छोड़ जाती है। साथ ही कहानी की मुख्य किरदार पूर्वी को आप चाहकर भी भूल नहीं पाते। यूथ सेंट्रिक कहानियां लिखने वाले मिथिलेश की नई किताब “ऑक्सीजन ऑफ लाइफ” इसी महीने अमेज़न पर उपलब्ध हुई है और हिंदी पाठकों के बीच धूम मचा रही है। न सिर्फ इस किताब को हाथों-हाथ पाठकों ने ऑर्डर किया। बल्कि किताब के प्रकाशक सूरज पॉकेट बुक्स मुम्बई ने इस किताब का पहला एडिशन भी आउट ऑफ स्टॉक की घोषणा कर दिया है। कुछ ओटीटी प्लेटफार्म इस पर फ़िल्म के लिए भी इंटरेस्ट दिखा रहें हैं।उपन्यास के अलावा मिथिलेश रेडियो, ऑडिओबुक्स और कॉमिक्स में भी हाथ आजमाते रहते हैं। शौकिया लेखन से अब आगे बढ़कर अपने पैशन को फॉलो करने वाले मिथिलेश इन दिनों बैंगलोर में रहकर लेखकों की एक बड़ी टीम के साथ मिलकर ऑडियो के लिए कहानियां बनाते हैं।