सारनी। स्थानीय गायत्री प्रज्ञा पीठ में वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें प्रतिभागी परिजनों को नियत समय सीमा में मिशन के उद्देश्यों पर आधारित विषय तथा सत संकल्प के सूत्रों की व्याख्या करने के लिए आमंत्रित किया गया था कार्यक्रम में समय संयम, उपासना, साधना , ध्यान आत्म विकास आदि विविध विषयों पर व्याख्यान देना था स्थानीय शाखा से जुड़े अनेक भाई बहनों ने आयोजन में उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा प्रभावी उद्बोधन प्रस्तुत किए।