बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला जी ने कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर अनुसूचित जनजाति विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि कमलनाथ छिंदवाडा को अपनी जागीर समझते है इसीलिए वहां आदिवासी नेतृत्व उभरने नही देना चाहते है। श्री शुक्ला जी ने उक्त बात महापौर पद के आरक्षण में छिंदवाडा महापौर का पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित होने पर कांग्रेस द्वारा आपत्ति लिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। श्री शुक्ला ने कहा कि नगर निगम महापौर पद का आरक्षण नियम,प्रक्रियाओ और पूरी पारदर्षिता के साथ हुआ है। छिंदवाडा नगर निगम क्षेत्र में बडी संख्या में अनुसूचित जनजाति के लोग रहते है। इसीलिए स्वभाविक है कि वहां जनजाति वर्ग का ही महापौर बनना चाहिए। परंतू जनजाति विरोधी कांग्रेस को इस पर भी आपत्ति है यही कांग्रेस का असली चरित्र भी है। श्री शुक्ला ने कहा कि कमलनाथ इसके पहले भी छिंदवाडा संसदीय क्षेत्र के जनजाति वर्ग के साथ ऐसा ही छल कर चुके है। श्री शुक्ला ने कहा कि संासद के परिसीमन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने षडयंत्र पूर्वक छिंदवाडा को जनजाति वर्ग के सांसद से दूर कर दिया था। जनजाति वर्ग की जनसंख्या को देखते हुए छिंदवाडा संसदीय क्षेत्र का सांसद जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित होना था। परंतू जनजाति वर्ग विरोधी मानसिकता के चलते कमलनाथ ने षडयंत्र कर बैतूल को जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित करवा दिया और छिंदवाडा को अपने परिवार के लिए आरक्षित रखवा लिया। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की इसी मानसिकता के कारण आज जनजाति वर्ग कांग्रेस से छिटककर भाजपा के साथ जुड रहा है।
कमलनाथ और कांग्रेस अनुसूचित जनजाति विरोधी-बबला शुक्ला
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours