• पाथाखेड़ा ऑफिसर क्लब में लिया बैठक की तैयारियों का जायजा

सारनी। कलेक्टर राकेश सिंह ने गुरुवार को सारनी पाथाखेड़ा क्षेत्र का आकस्मिक दौरा कर सतपुड़ा डेम एवं पर्यटन पार्क का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पाथाखेड़ा के ऑफिसर क्लब में 12 तारीख को विधायक डॉ योगेश पण्डागरे के निर्देश पर आयोजित विभागीय बैठक की तैयारियों का जायजा लिया एवं बैठक स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर का काफिला सतपुड़ा डेम पहुंचा। यहाँ भाजपा पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि सतपुड़ा डेम इस शहर की लाइफ लाइन है। जलकुंभियों एवं जलीय खर पतवार से पूरा डेम ढक गया है एवं डेम का अस्तित्व संकट में है। और भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि छठ घाट पर छठ पूजा के समय श्रद्धालुओं को सीढ़ी ना होने के कारण बैठने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है डैम पर सीढ़ी घाट का निर्माण किया जाए।
सतपुड़ा डेम का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर पर्यटन पार्क देखने पहुंचे। भाजपा नेता कमलेश सिंह ने कलेक्टर को बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा एमपीजीसीएल के स्वामित्व वाली भूमि पर 50 लाख की लागत से इस खूबसूरत पार्क का निर्माण किया गया था। पार्क के रख रखाव और संधारण के लिए किसी विभाग की जिमेदारी तय नही होने के कारण यह संरचना नष्ट हो रही है। पार्क का फिर से सौंदर्यीकरण एवं संधारण की जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि आगामी बैठक में इस मुद्दे पर गम्भीरता से चर्चा होगी।

मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि विधायक डॉ योगेश पण्डागरे के निर्देश पर 12 दिसम्बर को पाथाखेड़ा में सभी विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पर्यटन विकास, उद्योग की सम्भवनाओं एवं सारनी के विकास के रोडमैप पर चर्चा होगी।  कलेक्टर ने कहा कि डेम और पार्क सहित कुछ स्थलों का मैने आज भौतिक निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि 12 तारीख की बैठक में इन समस्यायों पर चर्चा कर सकारात्मक हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम अनिल कुमार सोनी, डब्लू सी एल के महाप्रबंधक पी के चौधरी,भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कमलेश सिंह,जिला मंत्री रणजीत सिंह ,मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, नपा में नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा,शिबू सिंह, नपा सीएमओ सी के मेश्राम,नायाब तहसीलदार उइके, एमपीजीसीएल के अधिकारी शैलेन्द्र बागद्रे सहित कई अधिकारी एवं नेता मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *