• स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएमओ अध्यक्ष को किया सम्मानित

सारनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 राज्य स्तरीय समारोह 5 दिसंबर को अपरान्ह 3 बजे से 4:30 बजे तक किया गया जिसमें भोपाल संभाग का द्वितीय स्वच्छ शहर सारनी होने से नगर पालिका परिषद, सारनी की ओर से अध्यक्ष आशा भारती एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम द्वारा पुरूस्कार प्राप्त किया गया। इस पुरूस्कार का लाईव टेलिकास्ट वेबकास्ट के माध्यम से नगर पालिका के सभागृह में देखा गया जिसमें नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भीमबहादुर थापा ,पार्षदगण, स्वच्छता निरीक्षक कमलकिशोर भावसार एवं निकाय के अन्य अधिकारी , कर्मचारीयों के साथ साथ मैदान पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी , व्यापारीगण एवं आमनागरिकों द्वारा इस पुरूस्कार के आयोजन को देखा गया। राज्य स्तरीय पुरूस्कार समारोह के आयोजन के लिए नगर पालिका द्वारा सोशल डिस्टेशिंग का पालन करतें हुये नगर पालिका के सभागृह कक्ष के साथ-साथ नगर पालिका कार्यालय हाल एवं वार्ड नं 36 में स्थापित आनंद भवन बगडोना में एल.ई.डी. स्क्रीन से लाईव टेलिकास्ट दिखाया गया। लाईव आयोजन के उपरांत नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं स्वच्छता निरीक्षक द्वारा 25 सफाई कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रमाण पत्र प्रदान किये गये साथ ही स्वच्छता निरीक्षक द्वारा बताया गया कि यह निश्चित ही हमारे सफाई कर्मचारीयों की मेहनत का परिणाम है कि निकाय को भोपाल संभाग की सबसे स्वच्छ द्वितीय निकाय का सम्मान प्राप्त हुआ है। हमारी निकाय बेहद कम अंक से प्रथम अंक प्राप्त होने से चुकी है। पिछले वर्ष के कार्य से और उत्कृष्ट कार्य कर निश्चित ही हम स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में प्रथम स्थान प्राप्त करने हेतु कटिबद्ध है। स्वच्छता निरीक्षक ने निकाय के आम नागरिकों को उनके स्वच्छता में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया है साथ ही आगामी समय के लिए भी उम्मीद एवं अपील करता हूं कि वे अपने शहर सारनी को स्वच्छ बनाये रखेंगें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *