

सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी कार्यालय में भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब अंबेडकर जी की पुण्यतिथि का कार्यक्रम जिला मंत्री रंजीत सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, भाजपा नेता अनिल बतरा,किशोर बरदे, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले एवं भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री सुदामा सिंह जी के आतिथ्य में बाबा साहब के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, इस अवसर पर जिला मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि बाबा साहब का सम्पूर्ण जीवन बड़ा ही संघर्षों से भरा पड़ा है, जो हमारे लिए एक आदर्श हैं. इनका जन्म 14 अप्रेल 1891 को मध्यप्रदेश में हुआ था. वह जिस जाति में जन्म लिए थे, उस समय वह बहूत ही हेय और नीच समझी जाती थी. जिसके कारण डॉ. अंबेडकर को बचपन में बहुत ही सामाजिक भेदभाव की यातनाएं सहनी पड़ी बचपन में ही इनकी माँ का स्वर्गवास हो गया जिसके पश्चात इनकी चाची ने इनका पालन-पोषण किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि बाबा साहब बचपन से ही बहुत मेधावी छात्र थे जिस कारण बरोदा महाराज ने उन्हें छात्रवृति भी प्रदान किया था BA की पढाई खत्म कर उन्होंने ब्रिटेन और अमेरिका में आगे की पढाई की और भारत आकर समाजिक भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करते हुए, 20 वीं शताब्दी के जाने-माने चिन्तक, लेखक, वक्ता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद एवं सम्मान से प्रतिष्टित हुए। इस अवसर पर सुदामा सिंह ने कहा कि विधि विशेषज्ञ, डॉ. अंबेडकर ने संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया था उनको भरतीय संविधान का जनक भी माना जाता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल महामंत्री प्रकाश डेहरिया, उपाध्यक्ष राहुल कापसे,ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश शिवहरे, योगेश बरडे, सुनील मौखेडें, रेवाशंकर मगरदे, परमेश्वर नागले, शिबू सिंह, सतीश बौरासी, अरुण मकोड़े, रमेश हारोडे, विनय राय, राहुल बरडे ,संजीत चौधरी, विनय मदने, प्रवीण सोनी,गोलू राजपूत, सुनिल पाटील,वीरु सोनारे आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।