सारनी। आस्था और विश्वास के महापर्व छठ पूजा को लेकर सतपुड़ा डेम सारनी और शिव मंदिर पाथाखेड़ा में साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन तथा स्थानीय प्रशासन भी काफी सक्रिय दिखाई दे रहा है जिसको लेकर जिला कलेक्टर तथा क्षेत्रीय विधायक डां योगेश पडाग्रें ने 15 दिवस पूर्व स्थानीय अधिकारी, समाज के लोगों बैठक ले चुके हैं। और यह पहले विदित है कि सारनी में छठ पूजा बड़ी धूम-धाम से बड़े भव्य स्तर पर मनाई जाती है। जिसक कारण नपा सीएमओ सीके मेश्राम के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी के के भावसार खुद सोमवार को सुबह से पूजा स्थल की साफ सफाई का कार्य वहाँ मौजूद रहकर स्वंय करवाने का जिम्मा संभाले हुये थे। सारनी डेम पर पिछले एक दशक से छठ पूजा का कार्यक्रम किया जाता है। भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि वही आस्था के महापर्व में शाम को सूर्यास्त तथा सुबह सूर्योदय के समय के सूरज देवता की पूजा करने का रिवाज वर्षों से चला आ रहा है। जानकारों की माने तो आस्था का महापर्व छठ का पावन पर्व सिर्फ उत्तर भारत में ही नहीं अपुति पुरे विश्व में बडे धूम धाम के साथ मनाया जाता है। वही छठ पर्व कार्यक्रम को नपा प्रशासन ने गभीरता लेते हुये कार्यक्रम के पूजा स्थल के जगह पर साफ सफाई करने का कार्य शुरू कर दिया है। भोजपुरी एकता मंच द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन कोविड 19 के नियमो का पूर्णतया पालन करते हुए भोजपुरी गीतों के कार्यक्रम व झाँकी का आयोजन बडे स्तर पर धूम धाम के साथ आयोजित किया जायेगा । इस आस्था के महापर्व के कार्यक्रम में भोजपुरी समाज ही नहीं अपुति अन्य समाजों के लोगों भी बढ चढ कर हिस्सा लेते है। वही यह कार्यक्रम मुख्य रूप से लाख बंजारा के पास तेलिया डोह नदी,राजडोह नदी,घोडाडोगरी की माचना नदी,शिव मंदिर के तालाब तथा विघुत मण्डल के डेम पर बडे धूममधाम के साथ मनाया जाता है।
आस्था एव विश्वास के महापर्व छठ पूजा को लेकर सतपुड़ा ड़ेम की साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
More From Author
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
April 21, 2026
नपाध्यक्ष ने किया वार्ड 9 में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन
April 21, 2026
+ There are no comments
Add yours