सारनी। कालीमाई ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा कालीमाई मंदिर में ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी ट्रांसपोर्टर चालक परिचालक की उपस्थिति में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आमला -सारनी विधायक योगेश पंडाग्रे का ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा फलों से तुला दान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा सबसे पहले कालीमंदिर में मां काली की पूजा कर की गई। उसके बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। जिसमें कालीमाई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा विधायक का साल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री रंजीत सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा उपस्थित थे कालीमाई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जसविंदर सिंग ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी कालीमाई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को आमंत्रित किया गया।वही एसोसिएशन के पदाधिकारी व ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों के द्वारा विधायक को उनके वजन अनुसार 72 किलो फल से तोला गया। जिसमें ट्रांसपोर्ट से जुड़े तमाम लोग उपस्थित रहे उपस्थित रहने वालों में जसविंदर सिंह अध्यक्ष कालीमाई ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, कोषाध्यक्ष नईम खान, सचिव शिवशंकर यादव,यूनुस मंसूरी, संरक्षक देवानंद सिंह, सविंदर सिंह, चंद्रभान चौहान, संजय पाटिल,अनीस कुरैशी,  पप्पू बातम, शाकिर अली, गजेंद्र सिंह,अंजनी सिंह, रमेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवनाथ सिंह, नेहरू सिंह राजपूत, संतोष राजेश, विजय पवार, अजय सिंह, त्यागी, प्रभु मसोदकर, रविंद्र मिश्रा, हारून भाई, प्रेम निखार, अख्तर खान,चंद्रिका, सतीश खंडाग्रे,  उपपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *