सारनी। राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में 11 नवंबर को शासकीय महाविद्यालय सारनी में प्राचार्य डॉ प्रमिला वाधवा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विषय पर गूगल मीट एप के द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ शोभना जैन ने महिलाओं के लिए शिक्षा के महत्व को बताया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रोफेसर रोहित जैन पद्मावती महाविद्यालय पूंजी ने बच्चों को बताया कि हमारा लक्ष्य स्कॉलरशिप पर ना रखकर व्यक्तिगत विकास और भविष्य निर्माण पर होना चाहिए। महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी सहायक प्राध्यापक प्रदीप पंद्राम ने नवीन शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए नवीन शिक्षा नीति की आवश्यकता को समझाया। महाविद्यालय के कम्प्यूटर विज्ञान प्रोफेसर ओमप्रकाश सोलंकी ने मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर वीरेंद्र चौरे तथा दानिश खान ने तकनीकी सहायता प्रदान की। वहीं पुस्तकालय प्रभारी भीमराव भूरसे के मार्गदर्शन में हरिराम भारती एवं युवराज ने मंच सजावट का कार्य किया। इस अवसर पर मनोज नागले, सहदेव सूर्यवंशी, राकेश भाटिया सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *