सारनी। मोटर मालिकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें सभी मोटर मालिकों ने उपस्थित होकर सर्व समिति से खदान में लोकल गाड़ियां सबसे पहले लगाई जाने की बात कही जिस पर सभी मोटर मालिकों ने सहमति जाहिर की। वहीं ट्रक मालिक संतोष राजेश,नेहरू सिंह राजपूत,अनीस कुरैशी,जसविंदर सिंह ने बताया कि अगर किसी कारण से गाड़ी वाला कोयला बेच देता है तो उस पर यूनियन कार्रवाई कर मूल्य राशि अदा कर करेगी। एवं उसे लोकल गाड़ी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा इसके साथ ही जुर्माना भी अदा करेगा। गाड़ियां काली माई मेन बैरियर पर गाड़ी देख कर वाहन को पर्ची एवं एंट्री करवाई जाएगी अगर कोई व्यापारी लोकल गाड़ियां नहीं लगायेगा।सोमवार की गाड़ियां लगाए लगेगी तो व्यापारी से बात कर यूनियन उस पर फैसला करेगा इसके साथ ही पाथाखेड़ा वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के अधिकारियों से चर्चा करेगे कि दिया हुआ खदान का प्रोटोग्राम किसी भी कारण से कैंसिल नहीं होना चाहिए। सभी गाड़ी वालों से ट्रक मालिकों ने अपील की है कि अगर लोकल गाड़ी खड़ी रहती है तो उस स्त्री में मैं बाहर की गाड़ी नहीं लगने दे लोकल गाड़ी वालों की जिम्मेदारी बनती है कि धार की गाड़ी नहीं लगने देंगे। वही बैठक में रमेश सिंह,लल्लन यादव,मुख्तार भाई अब्दुल भाई,सतीश खंडाग्रे,गोरू सिंह,हारुन भाई,शिवनाथ सिंह,सोनू अग्रवाल,पम्मी अग्रवाल गुरभेज सिंह सहित सैकड़ों की संख्या गाड़ी मालिक मुख्य रूप से मौजूद थे।